शिवदाहा की बेटी विनीता बनी वकील, दिल्ली में हुआ सम्मान

 गांव का नाम किया रौशन

मुजफ्फरपुर (बिहार)।
गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदाहा गांव की बेटी कुमारी विनीता ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। दिल्ली में वकालत की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने वकील बनने का सपना साकार किया। उनकी इस उपलब्धि पर दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया।

विनीता की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, खासकर उन बेटियों के लिए जिन्हें अब भी समाज में आगे बढ़ने से रोका जाता है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपने हौसले, मेहनत और परिवार के सहयोग से ये मुकाम हासिल किया।

उनके पिता विजय कुमार श्रीवास्तव, जो एक साधारण शिक्षक और ‘शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर’ के संचालक हैं, ने हर मुश्किल में बेटी का साथ दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने विनीता की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

विनीता ने क्या कहा?

विनीता कहती हैं, “वकालत के क्षेत्र में लड़कियों को कदम रखने के लिए आत्मविश्वास और हौसले की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। मुश्किलें तो आएंगी, लेकिन अगर इरादा पक्का हो तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है।”

विनीता की यह सफलता न केवल उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज को यह संदेश देती है कि बेटियां अगर सपने देखें और परिवार उन्हें साथ दे, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’