शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस में हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अधिक से अधिक मामले दर्ज करें, लेकिन हम अभी भी अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। दीपके बयान अभिजीत दीपके के खिलाफ केस दर्ज की खबरों के बीच आया है। दीपके ने कहा है, ‘युवाओं के नेतृत्व वाला यह आंदोलन लोकतंत्र बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखेगा। चाहे औऱ केस दर्ज कर लें. लेकिन हम अपने लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे।

मुंबई के स्थानीय निवासी ने की है शिकायत

 

मुंबई के एक स्थानीय निवास और वकील सिद्धि देवलेकर ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में सीजेपी के दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि इन्होंने इजाजत न मिलने के बावजूद शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।

वकील देवलेकर ने कहा है कि सीजेपी नेताओं दीपके, रांका, दास और रत्ना सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि इन्होंने साफ तौर पर मना होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन किया और भारी भीड़ जुटाई।

 

सीजेपी ने 2 अक्टूबर के प्रदर्शन में सीईसी के इस्तीफे की मांग

 

सीजेपी ने अपने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। यह मांग कथित गड़बड़ियों से जुड़े खुलासे के बाद से की जा रही है. इस प्रदर्शन में कई नामी हस्तियां पहुंची थी। इनमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, विशाल भारद्वाज और विशाल ददलानी जैसी हस्तियां भी शामिल हुई।

दीपके ने देर रात शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा. जो भी नागरिक निष्पक्ष चुनाव चाहता है, उसे शामिल होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर 2.0 की घोषणा की है।
वहीं, सीजेपी नेता अंजिक्य शिंदे ने कहा है कि कुमार को इस्तीफा देना चाहिए. उनपर आपराधिक कार्रवाई होना चाहिए. साथ ही 2023 के कानून को रद्द करने और एसआईआर की वोटर लिस्ट को फ्रीज करने की मांग की है।

 

मुंबई पुलिस ने नहीं दी थी प्रदर्शन की परमिशन

 

मुंबई पुलिस ने इस पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके पीछे कारण शोर शराबे से होने वाले पॉल्यूशन, ट्रैफिक जाम और इलाके में ट्रैफिक में रुकावट जैसी चिंताएं जताई थीं. इसके बाद जेल उन्होंने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की। इस दौरान हजारों लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस