शिव सैना के कार्यकर्ताओं को किया पुलिस ने हाउस अरेस्ट

अनुज कुमार शर्मा 

धामपुर । शिव सेना (यूबीटी) जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा के नेतृत्व में संभल नगर स्थित विवादित हरिहर मंदिर में श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था । आज रविवार को शिवसैनिकों को संभल नगर कूच करना था। खुफिया तंत्र से जानकारी मिलते ही कोतवाल सुमित राठी ने अपनी दूरदर्शिता और सूझबूझ का परिचय देते हुए शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शिव सेना जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा के भू.पू.सैनिक ग्राम मुरलीवाला में स्थित आवास पर पुलिस बल तैनात कर हाऊस आरेस्ट कर लिया । शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी संजय राणा ने कहा कि हिन्दुत्व की कथित समर्थक कही जाने वाली भाजपा की देश एवं प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार होते हुए भी सनातन धर्म के अनुयायी हरिहर मंदिर में अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर सकते , अत्यंत अफसोस की बात है । करोड़ों सनातनियों की आस्था हरिहर मंदिर से जुड़ी है, जहां भगवान कल्कि का अवतार होना है । उन्होंने श्रीराम जन्म स्थली अयोध्या की ही तरह सम्भल स्थित हरिहर मंदिर पर भी कानून लाकर शीघ्र ही विवाद समाप्त कराना चाहिए ! इस अवसर पर जिला महासचिव डा. सीपी सिंह, जिला सचिव महेंद्र सिंह सिरोही, तहसील अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर, शिवकुमार, नगर अध्यक्ष, नरेश कुमार, राम अवतार, सिंह,जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह,देशराज, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे । समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा के आवास पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है ।

  • Related Posts

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग और…

    Continue reading
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    Maulana Jarjis Ansari: यूपी में कृष्ण जन्मभूमि के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

    • By TN15
    • July 17, 2026
    संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

    सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!