भतीजे की मौत के बाद शरद पवार तय करेंगे महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम! NCP में होगा विलय    

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित गुट और शरद पवार गुट का विलय तय माना जा रहा है। पवार परिवार के कदम से यह संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार अजित पवार के राजनीतिक उत्तराधिकारी को लेकर निर्णय अब पवार परिवार के स्तर पर तय होगा। सूत्रों की मानें तो शरद पवार यह तय करेंगे कि अगला डिप्टी सीएम कौन होगा?

दोनों परिवार आपस में साथ बैठकर इस पर अंतिम फैसला लेने की तैयारी में हैं। आज या कल, यानी अगले दो दिनों के भीतर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों दलों के मर्जर का भी ऐलान हो सकता है।

सुनेत्रा को लेकर भी दबाव बना रही NCP अजित
दूसरी ओर पार्टी के विधायकों और नेताओं की ओर से सुनेत्रा पवार को पार्टी की कमान सौंपी जाने की मांग तेज हो गई है और एनसीपी नेताओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रस्ताव देने की तैयारी की है।

जानकारी के अनुसार, सभी नेता दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के वर्षा निवास पर एक साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसी सिलसिले में वरिष्ठ नेता छगन भुजबल भी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वर्षा निवास पहुंचेंगे, जहां आगे की राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा NCP नेताओं ने एक प्रस्ताव दिया है कि अभी वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए।
अगर जिंदा होते अजित पवार तो महाराष्ट्र में होने वाला था बड़ा सियासी बदलाव, हो गई थी पूरी तैयारी

पवार परिवार के फैसले पर टिकी निगाह
माना जा रहा है कि पवार परिवार जिस नाम पर सहमति बनाएगा, उसी पर आगे राजनीतिक फैसला तय होगा. बता दें। महायुति की सरकार में अजित पवार के पास डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद के साथ-साथ फाइनेंस, एक्साइज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट भी थे। अब NCP नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि इन डिपार्टमेंट्स का चार्ज किसे दिया जाए और पार्टी की नेशनल लीडरशिप किसे सौंपी जाए।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!