शालिनी सिंह की शानदार पहल: सोरखा में कुश्ती को बढ़ावा देने को बड़ा कार्यक्रम 

नौएडा सिटीजन फोरम (एन.सी.एफ) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पू. लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी श्रीमती शालिनी सिंह की पहल पर, रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सोरखा, सैक्टर-115, नोएडा में कुश्ती को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच दामीन जैकोमेली (फ्रांस) की उपस्थिति रही। इस पहल का उद्देश्य नौएडा के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में विश्व स्तरीय प्रसिद्ध रेसलिंग कोच दामीन जैकोमेली ने उभरते पहलवानों को विशेष तकनीक एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक कुश्ती के गुर सिखाए और उनके कौशल को निखारने के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया।
श्रीमती शालिनी सिंह ने बताया कि नौएडा के कई अखाड़े लगभग सौ वर्षों पुराने हैं लेकिन उनमें आधुनिक सुविधाओं, विशेषकर कुश्ती मैट का अभाव था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने बहलोलपुर और सर्फाबाद के अखाड़ों का दौरा कर वहां तत्काल कुश्ती मैट उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा अखाड़ों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ, जिला गौतमबुद्ध नगर  के अध्यक्ष सतपाल यादव, नौएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, इन्द्रजित पहलवान, सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव, जतन पहलवान, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, अंकित पहलवान, राजेश पहलवान तथा सर्फाबाद टीम के सोनू यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम वासियों में अपार उत्साह देखने को मिला। शालिनी सिंह का कहना है कि नौएडा की भूमि को दमदार पहलवानों एवं अखाड़ों की भूमि के रूप में देश दुनिया में जाना जाता था इसका लंबा इतिहास रहा है, अतः उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में नौएडा में कुश्ती के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जायें।

  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!