Shahpur Sukha Hadsa : बिजनौर के शाहपुर सुक्खा गांव में सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल,  घर में रखे एक लाख रुपए समेत घर का सामान जला 

घर में चल रही थी लड़की की शादी की तैयारी 

पवन राजपूत 

गांव शाहपुर सुक्खा में सिलेंडर फटने की घटना से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में कराया भर्ती। सुंदर फटने की घटना से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।

शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे क्षेत्र के ग्राम शाहपुर सुखा में सतीश पुत्र गौतम राजपूत के घर गैस सिलेंडर फटने से लगभग आधा दर्जन  लोग जिसमे जयदीप पुत्र सतीश कुमार,निकुंज रानी पत्नी सतीश कुमार,धर्मवीर सिंह पुत्र बुधराज,रामशरण सिंह पुत्र बुधराज सिंह,मोंटी पुत्र महेन्दर सिंह,बंटी पुत्र समर सिंह,डिंपल पुत्र जगदीश प्रसाद मामूली रूप से घायल गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत किरतपुर सीएससी उपचार के लिए भर्ती कराया। सतीश के भाई जितेंद्र राजपूत ने बताया कि सतीश पुत्र गौतम राजपूत की पुत्री का विवाह आने वाली 4 दिसंबर को होना तय है। जिसके विवाह की तैयारियां सतीश काफी समय से कर रहे थे शादी में लेन-देन का सारा सामान घर पर ही रखा था जो क्षतिग्रस्त हो गया तथा इसी के साथ बैंक से ₹100000 गुरुवार को सतीश निकाल कर लाए थे वह भी घटना में जलकर राख हो गए। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को मिलने के बाद उप जिलाधिकारी नजीबाबाद विजय बर्तन तोमर व क्षेत्र अधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र बाल सिंह ने घटना का मुआयना किया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

    Continue reading
    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज