समृद्धि ग्रेन्ड एवेन्यू सोसायटी के पार्किंग में सीवर का पानी भरा

जिम्मेदार कौन? समाधान कब?

देव मणि शुक्ल

नोएडा समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी, जो JLL मेंटेनेंस के अधीन है, वहाँ की लचर व्यवस्था और उदासीन कार्यशैली से तंग आकर एक पीड़ित निवासी गिरीश चंद्र शुक्ला को आखिरकार अपनी आवाज़ उठाने के लिए असामान्य कदम उठाना पड़ा।
शुक्ला ने बताया कि विगत कई दिनों से उनकी निर्धारित पार्किंग के ठीक ऊपर से गंदे पानी और मल-मूत्र का रिसाव हो रहा था। चार दिन पहले स्थिति और भयावह हो गई जब सीवर पाइप पूरी तरह फट गया और तेज़ बहाव के साथ मलबा उनकी कार पर गिरने लगा।

इस गंभीर समस्या की कई बार मौखिक शिकायत मेंटेनेंस टीम से की गई, साथ ही भाई गेट ऐप के माध्यम से भी लगातार लिखित शिकायतें दर्ज की गईं।
परंतु खेद की बात है कि न तो कोई ठोस समाधान किया गया और न ही पीड़ित की बात को गंभीरता से लिया गया। उल्टा, बिना समाधान दिए ही My Gate App पर दर्ज शिकायत टिकट्स को “बंद” घोषित कर दिया गया।

थक-हार कर, गिरीश शुक्ला ने ध्यानाकर्षण के उद्देश्य से अपनी कार को सोसाइटी के मुख्य गेट के समीप फाउंटेन के पास खड़ा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात कालीन सेवा (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) की आवाजाही में कोई रुकावट न आए।

यह कदम विरोध नहीं, व्यवस्था को झक झोरने की एक शांति पूर्ण अपील थी।

सोसाइटी के अनेक निवासी भी ऐसे समस्या से जूझ रहे हैं और उन्होंने शुक्ला के साथ एकजुटता व्यक्त की है, क्योंकि यह समस्या अब किसी एक व्यक्ति की नहीं रही। शुक्ला ने कहा –
“मैंने मेंटेनेंस टीम को पूरा समय और अवसर दिया, लेकिन जब बार-बार अनसुनी की जाए और समाधान की जगह कार का पहिया लॉक कर दिया जाए, तो अब एक पीड़ित निवासी जाए तो जाए कहाँ?”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी पार्किंग की स्थिति को दुरुस्त नहीं किया जाता, वह अपनी कार वहीं पर खड़ी रखने को विवश रहेंगे।
साथ ही उन्होंने इस असुविधा के लिए समृद्धि परिवार से हृदयपूर्वक क्षमा मांगते हुए, सोसाइटी प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी से संवेदनशील और समाधान-प्रधान दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

“जब शिकायतें अनसुनी हों, समाधान नहीं मिले और पीड़ित को ही दंडित किया जाए — तब सवाल उठता है कि न्याय आखिर मिलेगा कहाँ?”

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा