सीनियर छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर मंगल भविष्य की कामना की 

श्यामलाल कॉलेज में छात्रों का विदाई समारोह आयोजित 

नई दिल्ली। श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जूनियर छात्र- छात्राओं ने सीनियर छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर उनके मंगल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन और काजल,दिव्या,नीलम,चितरंजन मुदुली आदि के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य हेमंत कुकरेती ने छात्र – छात्राओं को सफलता का मंत्र देते हुए, उन्हें जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं ।

इसी अवसर पर हिंदी विभाग की सेवानिवृत्त प्रो. रेणु गुप्ता,प्रो.अर्चना उपाध्याय,प्रो.सुमित्रा,प्रो.अनिल राय ने अपने अनमोल शब्दों से सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। डॉ.नीरज कुमार मिश्र ने सेवानिवृत्त प्रो.रेणु गुप्ता पर लिखी कविता ” विदा” और अज्ञेय की कविता “उड़ चल हारिल” का पाठ किया।डॉ.अमित सिंह,डॉ.सुनीता सक्सेना,डॉ.रीनू गुप्ता,डॉ.दीपिका वर्मा,
डॉ.रामरूप मीणा,डॉ.धर्मा रावत,सुश्री.अंजू बाला, डॉ.प्रणव ठाकुर,डॉ.अरुणा चौधरी आदि की गरिमामयी उपस्थित रही।
इस समारोह का संचालन अक्षय प्रताप एवं दीपा ने किया।अंत में अंतिम वर्ष के छात्रों ने सभी को इस विदाई समारोह के लिए धन्यवाद दिया। इस भावपूर्ण विदाई समारोह को सफल बनाने में प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने अमूल्य योगदान दिया।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश