एवियर में इंटरप्रेन्योरशिप पर सेमिनार, इंक्यूबेशन युग की शुरुआत

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में बुधवार को इंटरप्रेन्योरशिप एंड फ्यूचर करियर्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसने विद्यार्थियों में उद्यमिता और भविष्य के करियर अवसरों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस आयोजन के साथ ही संस्थान ने एवियर इंक्यूबेशन सेल की भी शुरुआत की।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुश्री निहारिका सिंह ने अपने अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और दृष्टिकोण से युवा अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। संस्थान के सभी संकाय सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा, जिनके उत्कृष्ट समन्वय और समर्पण से यह आयोजन पूरा हुआ।
एवियर इंक्यूबेशन सेल की स्थापना इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण रही। यह सेल विद्यार्थियों को उनके नवीन स्टार्टअप विचारों को प्रस्तुत करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने और संसाधनों का उपयोग करने का अवसर देगा। इसके माध्यम से संस्थान का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें भविष्य के सफल उद्यमी और पेशेवर बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करना है।
एवियर एजुकेशनल हब की प्रबंध निदेशक कनिका सिंह ने कहा कि इस पहल से छात्रों में नवाचार की भावना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन केवल एक सेमिनार नहीं, बल्कि एक उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    • By TN15
    • August 13, 2026
    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार