श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) के राजनीतिक विज्ञान विभाग में संगोष्ठी

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने “भारत और समकालिक विश्व : विदेश नीति के नए आयाम विकसित भारत के लक्ष्य” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।आयोजन का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।

महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार ने अध्यक्षीय वक्तव्य में भारत की समकालीन विदेश नीति की रूपरेखा को साझा किया। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रो. नचिकेता सिंह ने भारत विदेश नीति विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान के दौरान कुछ प्रमुख आयामों पर प्रकाश डाला| मसलन आजादी के बाद भारत की विदेश नीति, नेहरूवादी अंतर्राष्ट्रीयवाद, शीत युद्ध के परिवेश में गुटनिरपेक्षता की भूमिका, भारत चीन व भारत-पाकिस्तान युद्ध, शीत युद्ध के अंत के उपरांत एक विश्व से बहुध्रुवीय विश्व की और किए गए भारत के प्रयास, 2001 में 9/11 की घटना के परिणाम स्वरूप भारत अमेरिकी दोस्ती नए दौर में प्रवेश करती है | जिसके फलस्वरुप भारत अमेरिकी सिविल परमाणु समझौता 2008, पूर्व की ओर देखो से एक्ट ईस्ट पॉलिसी, भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी देशों के साथ मैत्री संबंधों की पहल और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग में आने वाली सामाजिक आर्थिक राजनीतिक चुनौतियां जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रो. सिंह ने अपने ज्ञान व समझ ‌को बच्चों के साथ साझा करके उनका भारत की विदेश नीति के संबंध में ज्ञान विस्तार करने का कार्य किया।
महाविद्यालय के आइक्यूएसी कन्वेनर डॉ. प्रमोद कुमार द्विवेदी अपने संबोधन में राजनीतिक विज्ञान विभाग को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. कुमार प्रशांत के धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस सेमिनार में सेमिनार के सहसंयोजक डॉ. मनोज कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग के जुड़े अनेक अध्यापकों, अन्य विभागों के अध्यापक और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगल काल को हटाने के निहितार्थ: इतिहास, स्मृति और लोकतांत्रिक शिक्षा
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    एस आर दारापुरी  National Council of Educational Research…

    Continue reading
    डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?