निष्काम सेवा भारत की सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान का आधारभूत अंग है : प्रो किरण सेठ

राजगीर। स्पिक मेके के संस्थापक पद्मश्री प्रो किरण सेठ भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु12,500 किलोमीटर साइकिल चलाकर राजगीर पहुंचे हैं। यहां नालंदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को “साइकिल यात्रा, सेवा-भाव और गांधी: और विरासत” विषय पर पद्मश्री प्रोकिरण सेठ द्वारा विशिष्ट व्याख्यान दिया गया है। उन्होंने अपना अनुभव-जन्य ज्ञान को साझा करते हुए महात्मा गांधी के “सादा जीवन , उच्च विचार” के महत्व पर विचार रखा। 40 वर्षों से अधिक समय तक आई आई टी दिल्ली में अध्यापन करने वाले प्रोसेठ का नालंदा में आगमन उनकी साइकिल यात्रा का एक भाग है । उन्होंने यह साइकिल यात्रा 2022 में कश्मीर से आरंभ किया था। अब तक वे 12,500 किलोमीटर से अधिक दूरी साइकिल से यात्रा कर भारत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं। अपने इस एकल साइकिल यात्रा के दौरान उन्होंने देश भर के सैकड़ों शिक्षण संस्थानों में जाकर लाखों युवाओं को भारत के सांस्कृतिक विरासत की गहराइयों के प्रति जागरूक करने का काम किया है। प्रो सेठ ने नालंदा के छात्रों से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका साइकिल चलाना और उनकी स्वयंसेवा न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि इस प्रकार की गतिविधियां सादगी-पूर्ण जीवन पद्धति को प्रोत्साहित करती हैं। यह आत्म-अन्वेषण के लिए नितांत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, “निष्काम सेवा सदैव से भारत की सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान का आधारभूत अंग है।” उन्होंने युवाओं में अपने विरासत के प्रति आत्म-गौरव और भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति को समृद्ध व संरक्षित करने में गांधीवादी मूल्यों के महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही।
इस अवसर पर नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह ने प्रो किरण सेठ द्वारा पिछले 47 वर्षों से भारतीय सांस्कृति की जड़ों से युवाओं को जोड़ने हेतु किए गए प्रयासों को अतुलनीय बताया। उन्होंने ने कहा पद्मश्री प्रो किरण सेठ का स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनका अनुभव और ज्ञान नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणास्पद है। नालंदा के भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्र इस व्याख्यान से लाभान्वित हुए। प्रो सेठ के व्याख्यान ने उन्हें आंतरिक चिंतन, व्यक्तिगत विकास और सामुदायिक कल्याण की दिशा में पहल करने की प्रेरणा दी। प्रो. सेठ की चर्चा ने छात्रों को आधुनिक जीवनशैली के विकल्पों और उनके जैविक व सांस्कृतिक संरक्षण के अंतर्संबंध की महत्ता की ओर आकर्षित किया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला