BJP की रैली में बुलडोजर देख, जयंत चौधरी ने कसा तंज

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। मंगलवार को बीजेपी की एटा रैली में बुलडोजर दिखा था। कुछ समर्थक बुलडोजर पर बीजेपी का झंडा लेकर बैठे हुए दिखे और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी राज में 2017 से 2022 के बीच सरकार ने भू-माफिया के खिलाफ ट्रेलर दिखाया, आगे देखना बुलडोजर कैसे चलेगा।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अपराधियों और माफियाओं के घर पर बुलडोजर चलाए जाने को बीजेपी मजबूती के रूप में पेश कर रही है। अब रैलियों में इसे शामिल करके संदेश दिया जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि यूपी को कलम चलाने वाले की जरूरत है।
जयंत चौधरी ने ट्वीट के जरिये कहा, ”तोड़ने वाले नहीं, प्रदेश बनाने वाले चाहिएं Bulldozer नहीं, कलम चलाने वाले चाहिएं!” अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्ष योगी सरकार को एनकाउंटर और बुलडोजर के मुद्दे पर घेरता रहा है। अखिलेश यादव कहते रहे हैं कि यूपी में ठोको राज चल रहा है। वहीं, बीजेपी अपराधियों के खिलाफ सख्ती को अपनी मजबूती के रूप में पेश कर रही है और इस नाम पर चुनाव में वोट भी मांग रही है।

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने