हमारे लिए संविधान की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि : बिशनलाल

 आरजेपी में संविधान दिवस का आयोजन

बिजनौर राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में आज संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रातः काल प्रार्थना के उपरांत 10:30 बजे प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को एकत्र कर सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात प्रधानाचार्य द्वारा सभी उपस्थित स्टाफ तथा छात्रों को संविधान संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता विनोद कुमार यादव ने संविधान का महत्व, उसमे वर्णित अधिकारों तथा कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्रों को संविधान का सम्मान करने तथा उसका अनुपालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने भी संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सर्व समाज का हितैषी बताते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण करने की शिक्षा स्टाफ तथा छात्रों को दी। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने कहा कि वर्तमान समय में अपने संविधान का सम्मान एवं उसकी सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है। गय्यूरआसिफ ने कहा कि संविधान हम भारतवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथ है, जिसमें हम भारतवासियों को उनके अधिकार तथा कर्तव्य का विस्तार से बोध कराया गया है। आसिफ ने कहा कि हम सब का परम कर्तव्य है कि हम अपने देश के विकास एवं उन्नति के लिए अपने संविधान का अक्षरशः पालन करें तथा उसकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर व तैयार रहे। कार्यक्रम में सुधांशु कुमार सत्य प्रकाश गंगवार बालेश कुमार सुधीर कुमार राजपूत बृजेश कुमार सुभाष बाबू राजपूत तेजपाल सिंह अतुल रस्तोगी वीरेंद्र कुमार मोहम्मद अनस करणवीर सिंह अलका अग्रवाल पी के सिंह विनोद यादव जितेंद्र कुमार नरेंद्र सिंह रश्मि चौहान अतुल रस्तोगी छवि गर्ग कुमुद चौहान जयप्रकाश आदि सभी शिक्षक शिक्षक एवं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    • By TN15
    • October 21, 2026
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान