देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 51 आर डब्ल्यू ए के ए एवं बी ब्लॉक्स की आम सभा का आयोजन सामुदायिक केंद्र में किया गया। सभा की अध्यक्षता आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष श्रीमती अनीता जोशी ने की। सभा में आर डब्ल्यू ए का वित्तीय लेखा- जोखा प्रस्तुत किया गया।
आम सभा में सर्वसम्मति से एस. पी. सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि 28 सितंबर 2025 निर्धारित की गई।







