दिल्ली में आज सभी प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और पहली क्लास में दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली के सभी PRIVATE SCHOOLS ने नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। जिसकी वजह से राजधानी में अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
जिन बच्चों का दूसरी सूची में नाम आया है, वे 22 से 28 फरवरी के बीच दाखिला ले सकते हैं।
सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त PRIVATE SCHOOLS को निर्देशित किया गया था कि वे दाखिले का एक ऐसा मानदंड अपनाएं जो निष्पक्ष, अच्छी तरह से परिभाषित, सामान, गैर भेदभावकारी और पारदर्शी हो।
इसके बाद अगर कोई सूची जारी करने की जरूरत पड़ी तो उसे 15 मार्च को जारी किया जाएगा। दाखिले की समूची प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।
DoE ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रवेश स्तर पर सीटों की संख्या पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों – 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान प्रवेश स्तर की कक्षाओं में सबसे अधिक सीटों से कम नहीं होगी।
नियमों के मुताबिक, सभी गैर सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूल, प्री स्कूल, प्री प्राइमरी व पहली कक्षा में 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर तबके या वंचित समूह और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।
प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में संबंधित उप निदेशक (जिला) की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में एक निगरानी समिति का गठन किया गया है।
उप निदेशक को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रत्येक निजी स्कूल मानदंड और उसके बिंदुओं को ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड करता है और आगे यह सुनिश्चित करता है कि स्कूल उन मानदंडों को नहीं अपनाएगा जिन्हें विभाग द्वारा समाप्त कर दिया गया था और दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा बरकरार रखा गया था।

Related Posts

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

Continue reading
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया