एसडीओ ने विद्युत संबंधी समस्याओं को जानने के लिए पॉकेट 7 सेक्टर 82 का किया दौरा

देव मणि शुक्ल

नोएडा विद्युत विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार ने पॉकेट 7 सेक्टर 82 का दौरा कर वहां की समस्याओं को जाना। आरडब्ल्यूए की टीम ने उन्हें मौके पर ले जाकर समस्या से अवगत कराया । इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कई मीटर पैनल बॉक्स अभी भी जर्जर अवस्था में हैं जिससे कोई हादसा हो सकता है जिनको तुरंत बदलवाने की आवश्यकता है। आधे से ज्यादा केबल को अंडर ग्राउंड कर दिया गया था लेकिन बाकी बची हुई केबल को अभी तक अंडर ग्राउंड नहीं किया गया है। जहां ट्रांसफार्मर लगे हैं उनके पैनल खुले में लगे हैं इसके लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया है जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। ट्रांसफार्मर के पास लगे जाली के गेट बंद करवाए जाएं जिससे सुरक्षा बनी रहे। विद्युत पोल जो जर्जर अवस्था में हैं उनको प्राथमिकता से बदलने की बात अधिकारियों ने की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी आरडब्ल्यूए ने एसडीओ को अवगत कराया। एसडीओ दिनेश कुमार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रवि राघव, गोरे लाल, विकास कुमार सहित कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading
    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’