डाक बम मेला की तैयारी को लेकर एसडीओ ने बागमती नदी के संगम घाट देवापुर का किया निरीक्षण

मोतिहारी । जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित बागमती नदी के संगम घाट देवापुर में अंनत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले डाक बम मेला की तैयारी को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ अविनाश कुमार ने गुरुवार को संगम घाट देवापुर का निरीक्षण किया। एसडीओ कुमार ने अंनत चतुर्दशी के अवसर पर संगम घाट पर जलबोझी को आने वाले डाक बम एवं कावरियों की सुविधा को लेकर मेला समिति एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि अंनत चतुर्दशी के अवसर पर अरेराज महादेव मंदिर में जलाविषेक को लेकर इस संगम घाट से डाक बम एवं साधारण कावरिया जलबोझी करते हैं ।जलबोझी के लिए आने वाले डाक बम एवं कावरियों की सुविधा को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगम नदी से देवापुर से लाइट की व्यवस्था. शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंज रूम, पंडाल, कंट्रोल रूम सहित सभी व्यवस्थाएं की जायेगी। मौके पर जिहुली मुखिया विकास कुमार उर्फ निककु सिह, पूर्व उप प्रमुख बेदानन्द झा ,जेई विवेक कुमार किसान सलाहकार सतीश झा, पंचायत सचिव राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद