राजा यादव के सामने हांफने लगते हैं स्कॉर्पियो और थार!

 ‘बिहारी टार्जन’ की तेजी के आगे उसैन बोल्ट भी फेल

 पटना/चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले राजा यादव इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खुद को ‘बिहारी टार्जन’ कहने वाले राजा यादव अपनी अद्भुत दौड़ने की क्षमता के लिए सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि राजा यादव बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के अपनी स्वाभाविक प्रतिभा और कड़ी मेहनत से सभी को चकित कर रहे हैं। उनके वीडियो कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों को पछाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
राजा यादव खुद को ‘राजा यादव फिटनेस’ के नाम से इंस्टाग्राम पर प्रमोट करते हैं। राजा के एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह नियमित रूप से अपने दौड़ने और कसरत के वीडियो पोस्ट करते हैं, जिससे उनके प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ता है। उनकी असाधारण गति और शक्ति को देखते हुए कई लोग उनकी तुलना महान धावक उसैन बोल्ट से कर रहे हैं।
राजा अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण को देते हैं। वह रोजाना घंटों दौड़ने का अभ्यास करते हैं, और उनका मानना है कि यही उनकी अविश्वसनीय गति का राज है। वे कहते हैं कि आर्मी भर्ती के दौरान दौड़ में वह 11 बार एक्सलेंट रहे हैं। गांव की कच्ची सड़कों पर दौड़कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
राजा यादव की प्रतिभा दौड़ने तक ही सीमित नहीं है। वह एक कुशल पहलवान भी हैं और स्थानीय स्तर पर कई कुश्ती प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। अपनी ताकत और सहनशक्ति को बनाए रखने के लिए वह नियमित रूप से भैंस का कच्चा दूध पीते हैं, जो उनके अनुसार उनकी शक्ति का राज है।
सोशल मीडिया पर राजा के वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी प्रतिभा को पहचानने लगे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि उन्हें बॉलीवुड और भोजवुड में काम मिलना चाहिए, तो कुछ का कहना है कि उन्हें पेशेवर एथलीट के रूप में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। ताकि वे बिहार समते पूरे देश का नाम रोशन कर सकें।

  • Related Posts

    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज…

    Continue reading
    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस