कटिहार में छठ से पहले हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव

 कई लोगों की मौत की खबर

कटिहार। बिहार के कटिहार में छठ पूजा से पहले एक हादसा हो गया। यहां मनिहारी प्रखंड के केवला घाट के पास एक नाव पलट गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि आठ किसान लापता बताए जा रहे हैं। कटिहार के केवाला घाट में कुछ किसान रविवार सुबह नाव में सवार होकर हटकोला के दियारा में खेती करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव अचानक नदी में पलट गई।
सूत्रों के मुताबिक, नाव में 12 किसान सवार थे, इनमें से सात किसान लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है।
एसडीएम ने बताया जाता है कि नाव पर सवाल नेहा कुमारी और लवली कुमारी लापता हुई है। घटना के बाद एसडीओ सहित सभी अधिकारी घटना स्थल केवाला घाट के पास हटकोल के निकट दियारा पहुंचे और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तरवाहिनी केवाला घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलटी है। सभी लोग परवल की खेती के लिए जा रहे थे।
इससे पहले सितंबर में बिहार के औरंगाबाद जिले में एक हादसा हुआ था। यहां जितिया पर्व पर दो अलग-अलग घटनाओं में तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई थी। मृतकों में सात लड़कियां थी, जिनकी उम्र 9 से 13 वर्ष के बीच थी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!