सौरभ सच ये बात

(कुंडलियां)

लिखने लायक है नहीं, राजनीति के हाल।
कुर्सी पर काबिज हुए, गुंडे-चोर, दलाल॥
गुंडे-चोर, दलाल, करते है नित उत्पात।
झूठ-लूट से करे, जनता के भीतर घात॥
सौरभ सच ये बात, पाप है इनके इतने।
लिखे न जाये यार, अगर हम बैठे लिखने॥

कागज़-क़लम, दवात से, सजने थे जो हाथ।
कूड़ा-करकट बीनते, नाप रहे फुटपाथ॥
नाप रहे फुटपाथ, देश में कितने बच्चे।
बदले ये हालात, देख पाए दिन अच्छे॥
सौरभ सच ये बात, क्या पाएंगे इस जनम।
नन्हे-नन्हें हाथ, ये कोई कागज़ कलम॥

पाकर तुमको है मिली, मुझको ख़ुशी अपार।
होती है क्या जिंदगी, देखा ये साकार॥
देखा ये साकार, देखूं क्या अब मैं अन्य।
तेरा सुन्दर ये रूप, पाकर हुआ धन्य॥
सौरभ सच ये बात, मिले क्या मंदिर जाकर।
मुझको तो सब मिला, साथ तुम्हारा पाकर॥

दर्द भरे दिन जो मिले, जानो तुम उपहार।
कौन दग़ा है दे रहा, परखो सच्चा यार॥
परखो सच्चा यार, मिलता है एक मौक़ा।
निकले धोखेबाज, बच पाए तभी नौका॥
सौरभ सच ये बात, समझो उसको मर्द।
हो सबकी पहचान, अगर सहे कुछ दर्द॥

हरियाली जो है मिली, समझ गुणों की खान।
अगर घटे ये बेवजह, जायज मत तू मान॥
जायज मत तू मान, साँस को गिरवी रखना।
ये है जीवन रेख, मिटी तो कुछ ना मिलना॥
सौरभ सच ये बात, जीवन लगेगा खाली।
स्वस्थ तन-मन रहे, जब तलक है हरियाली॥

बजे झूठ पर तालियाँ, केवल दिन दो-चार।
आखिर होना सत्य ही, सब की जुबाँ सवार॥
सब की जुबाँ सवार, दौड़ता बिजली जैसे।
पड़े अकेला झूठ, सभी को रोके कैसे॥
सौरभ सच ये बात, मन से झूठ सभी तजे।
जीवन में हर जगह, नगाड़े सत्य के बजे॥

डॉ. सत्यवान सौरभ 

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!