सऊदी नेतृत्व वाले हवाई हमलों ने यमन में हौथी-नियंत्रित सैन्य शिविरों पर हमला किया: मीडिया

सना, स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना में हौथी मिलिशिया द्वारा नियंत्रित सैन्य शिविरों पर हवाई हमले किए। हौथी-नियंत्रित सबा समाचार एजेंसी ने कहा कि हवाई हमले अल-दयालामी बेस पर हुए, जो सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सटा हुआ है, और बख्तरबंद फस्र्ट डिवीजन कैंप, जो आवासीय पड़ोस से घिरा हुआ है। दोनों शिविर सना के उत्तरी भाग में स्थित हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार तड़के हवाई हमले के बाद राजधानी भर में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

इस बीच, सऊदी के स्वामित्व वाले अल-अरबिया टीवी ने गठबंधन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि हवाई हमलों ने सना में दोनों शिविरों में बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडारण और संयोजन के लिए डिपो और कार्यशालाओं को लक्षित किया।

ईरान समर्थित हौथी मिलिशिया ने हाल ही में सऊदी शहरों के खिलाफ सीमा पार मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। फरवरी में, यमनी विद्रोही समूह ने मध्य यमन में तेल-समृद्ध प्रांत मारिब पर कब्जा करने के लिए सऊदी समर्थित यमनी सरकारी सेना के खिलाफ एक बड़ा आक्रमण शुरू किया है।

Related Posts

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

Continue reading
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित