पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

बीजेपी ने पंजाब चुनाव से पहले सांसद और राजस्थान के पूर्व पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया को प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं अब इस जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका पंजाब को लेकर क्या प्लान इस पर उन्होंने खुलकर बातचीत की।

खास बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ समझौते के रास्ते खुले हुए हैं, हालांकि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी।  उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब के कार्यकर्ता भी फिलहाल अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की चाहत में हैं, लेकिन राजनीति में कभी भी संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं होते। बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता कि बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर किसी के साथ समझौता करेगी।

टिकट वितरण पर क्या है प्लान?

वहीं पंजाब में टिकट वितरण को लेकर सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता वहां चुनाव जीतने वाले मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की होगी। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी या दूसरे दलों के ऐसे मजबूत नेता जो बीजेपी की विचारधारा में विश्वास जताएंगे तो उन पर भी भरोसा जताया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के सांसदों में भी तोड़फोड़ नहीं की बल्कि जो लोग विचारधारा से प्रभावित होकर आए, उन्हें अपने साथ लिया। विधायक व दूसरे नेता भी अगर बीजेपी में आना चाहते हैं तो जरूर विचार होगा।

पंजाब की जनता बदलाव चाहती है : पूनिया

सतीश पूनिया ने दावा किया कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और लोग वहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब देश के दूसरे राज्यों की तरह विकास चाहते हैं और नशे से छुटकारा चाहते हैं।

पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा : पूनिया

नए नए प्रभारी बने पूनिया ने कहा कि बीजेपी को पंजाब में कमजोर नहीं आंकना चाहिए। पार्टी को चौथे से पहले नंबर पर लाना बड़ी चुनौती जरूर है, लेकिन यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने त्रिपुरा समेत कई अन्य राज्यों में भी ऐसा करके दिखाया है। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

हरियाणा का चुनाव भी मुश्किल था : पूनिया

पूनिया ने ये भी कहा कि जैसे हरियाणा चुनाव को भी लोग बेहद मुश्किल बता रहे थे, लेकिन वहां भी हमने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन लेकर जल्द ही पंजाब में अभियान की शुरुआत की जाएगी।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए