निर्देशक मारीमुथु की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे शशिकुमार

चेन्नई| अभिनेता शशिकुमार निर्देशक मारीमुथु की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसको स्टैंडर्ड एंटरटेनमेंट्स की तरफ से जी.एम. डेविड राज प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सैम सी.एस. को फिल्म का म्यूजिक डायरेक्टर बनाया गया है।

निर्देशक मारीमुथु को उनकी पिछली फिल्म ‘थोराट्टी’ के लिए जाना जाता है, जो एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित थी। मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने आलोचनात्मक प्रशंसा हासिल की और फिल्म समारोहों में पुरस्कार भी हासिल किए।

सूत्रों का कहना है कि ‘थोराट्टी’ के उलट इस फिल्म की शूटिंग बड़े बजट में की जाएगी।

एक सूत्र का कहना है, “इसकी अगले महीने की शुरूआत में शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म की शूटिंग थेनी, तेनकासी और तमिलनाडु के आसपास के इलाकों में की जाएगी।”

सूत्र ने बताया, यूनिट कास्ट और क्रू के अन्य सदस्यों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। एक बार ऐसा करने के बाद, निर्माता एक औपचारिक घोषणा करेंगे।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया