सरला चोपडा डीएवी पब्लिक स्कूल ने नोएडा में मनाया जाएगा वेद प्रचार सप्ताह

ऋषि तिवारी
नोएडा। डीऐवी विद्यालय ने नोएडा में चलने वाले वेद सप्ताह में आर्य समाज के तत्वाधान में कई आयोजन किए जा रहें हैं। जिसके अंतर्गत आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए सभी को स्वामी दयानन्द जी के मानवतावादी आदर्शों पर चलते रहने की सीख दी और साथ ही साथ विद्यालय की यज्ञशाला में हवन भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने मिलकर 100 आहुतियां दी। तत्पश्चात विद्यालय के धर्मशास्त्री श्री करण सिंह ने अपने मधुर वाचन के द्वारा विद्यार्थियों को यज्ञ तथा वैदिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की सीख दी।

विद्यालय की प्रिन्सिपल चित्राकांत ने सभी विद्यार्थियों को आर्य संस्कृति का महत्व समझाते हुए सबको समाज के प्रति अपना उत्तर दायित्व निभाने की सीख दी और साथ ही उन्होंने कहा कि वेदों की वाणी तथा उनका सार अपने जीवन में उतार कर तथा स्वामी दयानन्द, महात्मा आनंद स्वामी, स्वामी श्रद्धा नंद जी के पदचिन्हों पर चल कर ही नए भारत के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थियों ने भी पूरी निष्ठा तथा उल्लासपूर्ण ढंग से इस पावन आयोजन में भाग लिया।

  • Related Posts

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading
    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा