बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’

बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में सवाल खड़े किए। बिहार के जमुई और दूसरे जिलों में छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कहा था कि ये चिंता का विषय है। केंद्रीय मंत्री ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें शर्म आती है कि वो ऐसी सरकार को समर्थन दे रहे हैं, जहां बेलगाम अपराध है. इस पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है।

संजय सिंह ने कहा, “चिराग पासवान ने तो कई चीजें कह रहे हैं. वो तो संविधान और आरक्षण को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं जो बार-बार विपक्ष भी कहता है. बीजेपी का मकसद संविधान और आरक्षण को खत्म करना है. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तो सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर किसी महिला के साथ छेड़खानी-अपराध हुई तो हम इस्तीफा दे देंगे. कहां छुपे हुए हैं आप? खुलेआम लड़की के साथ अभद्रता हो रही है. उसके वीडियो सामने आ रहा हैं।

बीजेपी क्यों चुनाव आयोग के पक्ष में बोल रही- संजय सिंह

 

आप सांसद ने SIR विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी क्यों चुनाव आयोग के पक्ष में बोल रही है? इसका मतलब है कि बीजेपी निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती। इसका मतलब है कि बीजेपी घपले का चुनाव देश में चाहती है। इसका मतलब ये है कि उन्होंने अब के चुनाव चाहे वो दिल्ली का हो, बिहार में हो, बंगाल में हो, हरियाणा में हो, महाराष्ट्र में हो, मध्य प्रदेश में हो, राजस्थान में हो और छत्तीसगढ़ में हो, घपले करके जीते हैं। ये सारे चुनाव कैंसिल होने चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि जब आप लाखों-लाख वोट काट दे रहे हैं और उसके बाद मनमर्जी का चुनाव करा रहे हैं तो जाहिर है कि बीजेपी को फायदा होगा। इसलिए बीजेपी चिल्ला रही है। कोई और पार्टी ज्ञानेश कुमार के पक्ष में नहीं बोल रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में सरकारी जमीन…

    Continue reading
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन की बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’