किशोर पाटील ने कहा था कि कोई ‘ऑपरेशन तुड़वा’ नहीं कर पाएगा। सांसदों की टूट के बाद संजय राउत ने ही ‘ऑपरेशन तुड़वा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. किशोर पाटील के बयान पर भड़कते हुए राउत ने कहा, “ये सब बिके हुए लोग हैं। ये पैसे के पीछे पागल हो गए हैं। उनमें कोई निष्ठा नहीं है. गांजा पीते हैं. नशा करते हैं और इस प्रकार की बातें करते हैं।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपको मालूम है कि किशोर पाटील कहां से आते हैं? मैं नहीं जानता हूं कि किशोर पाटील कौन हैं? आज कल गद्दारों की हेडलाइन ही चलती है.”
संजय राउत ने आगे कहा कि शिवसेना को आज 60 साल हो गए। ये बहुत लंबा सफर है. बहुत ही संघर्षपूर्ण सफर है। चाहे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे हों या उद्धव ठाकरे हों, हम सबको संघर्ष करना पड़ा है. हम यहां तक संघर्ष करते हुए ही पहुंची. हमारी पीठ पर कितनी बार घाव किया गया, आगे से कोई घाव नहीं करेगा क्योंकि इतनी हिम्मत किसी में नहीं होगी. कल तक हो रहे हैं और आगे भी होंगे. महाराष्ट्र और केंद्र में हमारी सत्ता आएगी तब हम उनको दिखाएंगे कि क्या है।






