संजय राउत ने कहा – मोदी सरकार के हाथ से निकल चुका है किसान आंदोलन, भाजपाई ही किसानों को कहते थे नक्सली

Shiv Sena on Farmers Protest : पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। किसानों की मांगें नहीं मानने को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा भी है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार (17 फरवरी) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के हाथ से किसान आंदोलन निकल चुका है। बीजेपी वाले किसानों को माओवादी और नक्सली कहते थे।

संजय राउत ने इससे पहले कहा कि जिस तरह से किसानों को रोका जा रहा है, वह सही नहीं है और अब तक सैकड़ों किसान घायल हो चुके हैं। प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर मौजूद हैं। यहां पर हरियाणा पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर रही है। किसानों पर पैलेट गन चलाने का भी मामला सामने आया है, जिसमें कई किसान घायल हुए हैं। घायल किसानों के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है।

 

कृषि मंत्री ने भी किसानों पर कुछ नहीं कहा : संजय राउत

 

शिवसेना नेता ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा कि प्रदर्शनकारी पूरे भारत के किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें रोका जा रहा है, वो सही नहीं है। अभी तक 100 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं, जबकि कई सारे गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बड़ी जेलें बनाई गई हैं. जहां किसानों को भारत में दबाया जा रहा है तो वहीं पीएम मोदी विदेश में घूम रहे हैं. अमित शाह ने भी एक शब्द नहीं कहा है। कृषि मंत्री भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

 

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान

 

किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च का ऐलान किया है, जिसका आज पांचवां दिन है। किसान एमएसपी समेत कृषि सेक्टर से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार पर दबाव बनाने के लिए वे दिल्ली आना चाहते हैं। हालांकि, अभी किसानों को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित शंभू बॉर्डर पर ही रोक लिया गया है। हरियाणा पुलिस किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से रोक रही है, उसे डर है कि किसान एक बार हरियाणा में आ जाएंगे तो उनका दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा।

किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। कई जगह कंटीले तार लगाए गए हैं और कंक्रीट के स्लैब अवरोधक के तौर पर लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश से लगने वाली दिल्ली की सीमा पर भी ऐसी ही तैयारी की गई है, क्योंकि इस तरफ से भी किसान दिल्ली आना चाहते हैं।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!