संजय राउत ने ED को ललकारा, हिम्मत हो तो मेरे घर आओ, आखिर तक लड़ूंगा 

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया। सोमैया ने कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं

द न्यूज 15 
मुंबई । महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को चेतावनी देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो वे उनके घर आएं। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं नंगा आदमी हूं, आखिर तक लड़ूंगा। कितना भी फंसाने की कोशिश कर लें, मैं डरने वाला नहीं हूं।”
संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा, “कुछ बीजेपी नेता मुझसे दिल्ली में मिले थे और उन्होंने कहा कि सरकार गिराने में हमारी मदद करो वरना राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा देंगे।” संजय राउत ने कहा, “आप मुझे बताइए कि क्या ईडी के पास कोई काम नहीं है, जो हम जैसे मिडिल क्लास लोगों के पीछे पड़े हैं। ठीक है, पड़ना है तो पड़ लीजिए, लेकिन आपने गलत आदमी से पंगा लिया है, आपने शिवसेना से पंगा लिया है।”
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा ने हरियाणा के एक दूधवाले एस नरवर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया जिसके चलते 5 साल में 7000 करोड़ का मालिक हो गया। राउत ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैया समेत महाराष्ट्र भाजपा के कई नेताओं पर हमला बोला।
तो बाबरी के बाद शिवसेना का होता प्रधानमंत्री- संजय राउत का दावा, ठाकरे के ‘अवसरवादी हिंदुत्‍व’ पर फडणवीस का पलटवार; कहा- तब शिवसेना पैदा भी नहीं हुई थी
शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस के सीएम रहते महाराष्ट्र में सबसे बड़ा घोटाला हुआ था। उन्होंने कहा कि महा आईटी घोटाला 25 हजार करोड़ का था। उन्होंने फडणवीस पर बिना टेंडर के कॉन्ट्रैक्ट देने का आरोप लगाया। इसके अलावा संजय राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर आरोप लगाया कि पीएमसी बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड के साथ उनका आर्थिक लेनदेन हुआ है।
किरीट सोमैया ने संजय राउत के आरोपों को किया खारिज : दूसरी तरफ, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। साथ ही किरीट सोमैया ने मुंबई में कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र आवंटित करने में हुए कथित ‘घोटाले’ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया