समस्तीपुर में बालू लदा ट्रक दुर्घटना, 6 साल के बच्चे की मौत, सड़क जाम

ताजपुर/समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के चांदनी चौक- अस्पताल रोड स्थित मदरसा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 6 साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. नुबैद अली के रूप में हुई है, जो मो. आलम का नाती और गुजरात का मूल निवासी था। बच्चा अपने नाना के घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि बालू लदा ट्रक ने अचानक बच्चे को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हृदयविदारक दृश्य उत्पन्न हो गए और मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों का विरोध और सड़क जाम:

स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित हो गए और उन्होंने ट्रक चालक पर कार्रवाई, मदरसा के पास ब्रेकर बनाने, और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

जाम स्थल पर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम और अन्य नेता जैसे राजद नेता मो. तबरेज आलम, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने बीडीओ, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी से टेलिफोनिक बातचीत कर आश्वासन दिया कि ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाएगी, मदरसा के पास ब्रेकर बनाए जाएंगे, और मुआवजा दिया जाएगा, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!