अपने ऊपर दर्ज FIR पर समीर वानखेड़े की दलील, बोले- वो नाबालिग थे, मां ने कराए थे दस्तखत

वानखेड़े की मां की 2015 में हो चुकी है मृत्यु, कोर्ट इस याचिका पर बुधवार को सुनाएगा फैसला 

द न्यूज 15 
मुंबई । बार लाइसेंस बनवाने के आरोप में दर्ज FIR को कैंसिल कराने के लिए एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनोखी दलील दी है। जस्टिस एसएस शिंदे की कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि उस दौरान वो कॉलेज में पढ़ते थे। उनकी उम्र महज 17 साल की थी। मां ने जिन कागजात पर दस्तखत करने के लिए कहा उन्होंने कर दिए।
खास बात है कि वानखेड़े की मां की 2015 में मृत्यु हो चुकी है। कोर्ट इस याचिका पर बुधवार यानि कल अपना फैसला सुनाएगी। वानखेड़े ने महाराष्ट्र के एक्साइज कमिश्नर के मौखिक आदेश को भी चुनौती दी है। इस पर जस्टिस जीएस पटेल की कोर्ट में सुनवाई होगी। वानखेड़े ने ये दोनों याचिकाएं अपने वकील फैज मर्चेंट के जरिए कोर्ट में दाखिल की हैं। वानखेड़े ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अपने ऊपर दर्ज केस की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष करने की मांग की है। उनकी दलील है कि आरोप के मुताबिक वो 17 साल के थे।
बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन मामले की जांच को लेकर सुर्खियों में आए वानखेड़े के खिलाफ उम्र छिपाकर बार लाइसेंस बनवाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपरी पुलिस थाने में वानखेड़े पर जालसाजी और धोखाझड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वानखेड़े ने 1997 में एक रेस्त्रा और बार का लाइसेंस हासिल किया था। उस वक्त उनकी उनकी 17 साल थी। लाइसेंस लेने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होती है।
FIR आबकारी विभाग की शिकायत पर शनिवार रात दर्ज की गई थी। महकमे का आरोप है कि 1996-97 में वानखेड़े की उम्र 18 साल से कम थी, जब उन्होंने सद्गुरु बार के लिए लाइसेंस हासिल किया था। ठाणे के कलेक्टर ने बार का लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया है। सद्गुरु बार एंड रेस्टोरेंट का मालिकाना हक वानखेड़े परिवार के पास है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके पास नवी मुंबई में एक बार है, जिसका लाइसेंस उन्हें कम उम्र में मिला था।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी