समाजवादी समागम मनाएगा चंद्रशेखर की जन्मशती 

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशती वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। उनका जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के इब्राहिमपट्टी गांव में हुआ था। समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शिविर में यह निर्णय लिया गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री तथा आचार्य नरेंद्र देव की विचार-परंपरा के अग्रणी समाजवादी नेता चंद्रशेखर  की जन्मशती, प्रोफेसर राजकुमार जैन जी के संयोजकत्व में, पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही समाजवादी समागम, चंद्रशेखर जी के जीवन-दर्शन, राजनीतिक साधना और राष्ट्र-निर्माण की उनकी परिकल्पना को केंद्र में रखते हुए एक स्मृति ग्रन्थ या स्मृति संकलन भी प्रकाशित करेगा।

इससे पूर्व भी समाजवादी समागम ने मधु लिमये, मधु दंडवते तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशती के अवसर पर स्मृति ग्रन्थ प्रकाशित किए और देशभर में समाजवादी विरासत को रेखांकित करते हुए विचार-गोष्ठियों का आयोजन किया। इसी क्रम में आप सभी से निवेदन है कि समाजवादी नेता चंद्रशेखर जी की जन्मशती समारोह से जुड़ने हेतु संपर्क करें। अपनी संस्था के माध्यम से समाजवादी विचार के प्रचार-प्रसार तथा चंद्रशेखर जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर संवाद करें।
  • Related Posts

    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading
    बांसी (सिद्धार्थनगर) और चंद्रशेखर आज़ाद : क्रांतिकारी इतिहास का अनकहा अध्याय
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास केवल बड़े नगरों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?