समाजवादी पार्टी का पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

मोदीनगर स्थित एम.एम. डिग्री कॉलेज के सभागार में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) गिरीश मथुरिया सैन के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल जी ने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार अपने ही लोगों को न्याय दिलाने में असफल है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिल पाएगा।
वहीं डॉ. राजपाल कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर पीडीए समाज तेजी से एकजुट हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में प्रदेश में पुनः समाजवादी सरकार का गठन होगा, जो विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा देगी।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और
क मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव कालूराम धामा, रामकिशोर अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रुहेला, विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा, सिकंदर यादव, बोबी सैन,सुरेंद्र त्यागी, प्रदीप शर्मा, बबलू उपाध्याय, राजदेवी चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष दुर्गेश, कमलेश चौधरी, ललित गुर्जर, मनीष बंसल, विक्की ठाकुर, अंकित गुर्जर, यूसुफ खान, महक सिंह जाटव, राहुल सैन, राहुल चौधरी, अजय रुहेला, विपिन रुहेला, रामनिवास रुहेला, फैजान अंसारी, फैसल, अभिषेक, शौरभ अग्रवाल, सुशील शर्मा, सागर यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया