‘विश्व संगीत दिवस’ पर नन्हें संगीतकारों को सलाम

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें संगीतकारों ने संगीत के प्रति अपनी साधना को रेडियो के माध्यम से जाहिर किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक संगीतकारों ने जनजागरूकता के लिए स्वरचित गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगीत को बच्चों की शिक्षा का एक अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि वे न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध हो सकें। वहीं बचपन से ही संगीत के शौकीन एवं गीतकार रुचि भैराली ने बताया कि संगीत ऐसा होना चाहिए जो समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा बने। समाज में सकारात्मक सोच के लिए संगीत एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में संगीत को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि बच्चे अपनी रचनात्मकता को निखार सके और समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला सकें।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि विश्व संगीत दिवस पर आयोजित आज के कार्यक्रम का उद्देश्य युवा एवं प्रतिभावान संगीतकार को प्रयोगात्मक संगीत के लिए प्रेरित करना है। वहीं आज के कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न संगीत वाद्यों पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसमें तबला, बांसुरी, गिटार, जैसे वाद्य शामिल थे। इसके अलावा, बच्चों ने शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का संगम प्रस्तुत करते हुए गीत भी गाए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते की टीम को भी बधाई दी गई, जिन्होंने इस कार्यक्रम को प्रसारित कर नन्हें संगीतकारों की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?