समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने की प्रेस वार्ता

ऋषि तिवारी
नोएडा। 19 जून को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ के साथ सैक्टर 29 नोएडा मीडिया प्रेस क्लब मै प्रेस वार्ता कर बताया कि नोएडा-सेक्टर 142 के गांव शाहदरा निवासी किसान हातम सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की ग्राम शहदरा मै पुस्तैनी जमीन खसरा नम्बर 169 पर लगभग 60 दूकानें बनी थी जिस पर हाईकोर्ट इलाहाबाद का 2013 से यथास्थिति स्टे था लेकिन उच्चन्यायालय के स्टे के बावजूद भी नोएडा विकास प्राधिकरण के तानाशाह अघिकारियों ने पुलिस बल की सहायता से 15 फरवरी 2024 को सुबह सुबह बिना नोटिस दिए चोरों की तरह सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था जिनमें लगभग सत्तर लाख रुपए का सामान का नुकसान हुआ था जैसे ही संगठन के कार्यकर्ताओ को जानकारी हुई तो वहाँ पहुँच कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था जो आज भी चार महिने से लगातार जारी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चार महीनों से किसान तपती धूप मै अपने हक और अधिकार के लिए छोटे छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर पडे है ना तो प्रशासन ने किसानों की कोई सुध ली है और नाही तानाशाह नोएडा विकास प्राधिकरण सुनने को तैयार है बार बार झूठे आश्वासन देकर प्राधिकरण के अधिकारी किसान को गुमराह करने का काम कर रहे है जिससे किसान अब आक्रोशित है और अब किसानों ने क्षुब्ध होकर पार की लडाई का मूंड बना लिया है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने प्रेस वार्ता कर 26 जून को धरनास्थल पर महापंचायत कर रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास के घेराव का ऐलान किया है बलराज भाटी ने बताया कि महापंचायत मैं लगभग पचास संगठन समर्थन मै पहुंच रहे है औेर किसानों के पांच हजार से अधिक संख्या मैं पहुंचने की उम्मीद है। बलराज भाटी का कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओ का समाधान नही होगा तब तक रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर किसान डेरा डाले रखेगें

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रामबीर भाटी,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिला महासचिव हरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी, दादरी तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी