सलाम नमस्ते में सलाम सक्सेस का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में सलाम सक्सेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में गाजियाबाद से 12वीं के जिला टॉपर नितिमा मागो एवं गौतमबुद्ध नगर से द्वितीय टॉपर देवाशीष प्रमोद अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स ने अपनी सफलता की कहानी रेडियो के माध्यम से बताया।

 

नितिमा ने बताया कि उन्होंने 12वीं में 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर गाजियाबाद में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान उनका फोकस केवल पढ़ाई पर ही रहा। अधिक अंक पाने के लिए सभी विषयों की पूरी तैयारी की साथ ही मैंने रिवीजन पर अधिक ध्यान दिया जिसका परिणाम है कि मैंने इस प्रकार की सफलता प्राप्त की। वहीं देवाशीष ने कहा कि उन्हे 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर गौतमबुद्ध नगर जिला के टॉपर की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि रैंकर बनने के लिए स्कूल, ट्यूशन के अलावा सेल्फ स्टडी एवं कॉन्सेप्ट क्लियर होना जरूरी है। मेरी सफलता में माता-पिता, स्कूल एवं टीचर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सलाम सक्सेस कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम से सब कुछ पाया जा सकता है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। छात्र जीवन एक अमूल्य धरोहर है, इसे निरर्थक न गंवाए, खेलकूद के साथ-साथ अपना ध्यान पढ़ाई पर भी फोकस करें। वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सेंट टेरेसा एवं इंडस वैली स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता की कहानी रेडियो के माध्यम से बतायी।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे