बोले CM- पंजाब में UP-बिहार के “भैया” को न घुसने दें, केजरीवाल का पलटवार- यूपी की प्रियंका भी “भइया” हैं

मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि हर पूर्वांचली पंजाब को अपने दिल में बसा के रखते हैं। बिहार में गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है। लेकिन आपकी छोटी सोच से सवाल उठता है कि यूपी में प्रियंका दीदी आपकी कैसे प्रचार करेंगी? कैसे वोट मांगेंगी?”

द न्यूज 15 

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान काफी चर्चा में है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चन्नी कहते दिखाई दे रहे हैं कि यूपी, बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने दें। अहम बात यह है कि इस टिप्पणी के दौरान वीडियो में चन्नी के बगल में खड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुस्कुराते और तालियां बजाते दिख रही हैं।
दरअसल पंजाब प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। यहां बाहर से आने वालों को पंजाबियत सिखाइए। इसके बाद चन्नी ने माइक लेकर कहा कि यूपी, बिहार, और दिल्ली के भैया आकर यहां राज नहीं कर सकते। यूपी के भईयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है।
बता दें कि चन्नी के इतना कहने बाद सामने खड़े लोगों ने जो बोले सो निहाल का नारा लगाया। इस दौरान प्रियंका गांधी हंसती रहीं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं। इसको लेकर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालने पलटवार किया है।
केजरीवाल ने कहा यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वह भी ‘भैया’ हैं।
वहीं दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चन्नी की टिप्पणी को लेकर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “चन्नी जी आपने जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसकी मैं निंदा करता हूं। मेरे साथ पंजाब के भी लोग, देश के लोग भी निंदा करेंगे। पंजाब संतो, गुरुओं की धरती है। पंजाबी अपने दिल में भाईचारा रखते हैं। हर पूर्वांचली पंजाब को अपने दिल में बसा के रखते हैं। बिहार में गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है। लेकिन आपकी छोटी सोच से सवाल उठता है कि यूपी में प्रियंका दीदी आपकी कैसे प्रचार करेंगी? कैसे वोट मांगेंगी?”
मनोज तिवारी ने कहा कि यह कांग्रेस की मुगलों वाली नीति है कि फूट डालो और राज करो। मैं आ रहा हूं पंजाब, हर घर जाऊंगा। अपनी बौखलाहट के चलते आप यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को गाली नहीं दे सकते।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी