सहरसा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल

 सहरसा। बिहार के सहरसा जिला पुलिस की विशेष टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में संलिप्त अभियुक्तों में से एक प्राथमिकी अभियुक को मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि सोमवार को सदर थानाध्यक्ष को क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
पीड़िता के द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही सदर थाना में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जिसमें पीड़िता का तुरंत मेडिकल कराया गया। जिसका मेडिकल जांच रिपोर्ट फिलहाल नहीं आया है। वहीं अनुसंधानकर्ता द्वारा बताया गया कि पीड़िता के शरीर के बाहरी हिस्से में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाया गया. जबकि घटित घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें गठीत टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल एक अभियुक्त अजित कुमार पिता नागेश्वर यादव कहरा को गिरफ्तार किया गया।
वहीं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जिसका रजिस्टेशन नंबर बीआर 19 वी 6072 जो छुपाकर रखा गया था उसे भी बरामद कर लिया गया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बरामद स्कार्पियो पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल एवं डॉग स्कॉड की टीम को बुलाया गया। इसके साथ ही घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जॉच की गई। वहीं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता एवं अभियुक्त एक ही मुहल्ले की रहने वाली है। जिसमें पीड़िता को बहला फुसलाकर गलत काम करने की बात सामने आ रही है। जांच में प्रथम दृष्टया गन प्वाइंट की बात पुष्टि नही हुई है। वहीं घटना में शामिल सभी अभियुक्तों की स्पीडी ट्रायल कराकर जल्द से जल्द सजा दिलायी जाएगी।

  • Related Posts

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी…

    Continue reading
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    • By TN15
    • June 25, 2026
    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि…’