Sahara Protest : उदयपुर में प्रदर्शन कर सहारा निवेशकों ने मांगा अपना भुगतान, हेमंत मेघवाल के परिजनों को न्याय की मांग

क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी कार्यकर्ता और निवेशक संघर्ष समिति के बैनर तले हुआ धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी कार्यकर्ता और निवेशक संघर्ष समिति के बैनर तले उदयपुर में जहां भुगतान की मांग की गई वहीं बाड़मेर जिले के बायतु पनावड़ा में सहारा एजेंट की आत्महत्या का जिम्मेदार सहारा प्रबंधन को बताते हुए उनके परिजनों में से एक को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई। यह प्रदर्शन विजय वर्मा की अगुआई में किया गया। प्रदर्शन में आंदोलनकारी सहारा हमारा पैसा दो, हेमंत मेघवाल के परिजनों को न्याय दो के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर विजय वर्मा ने कहा कि सहारा इंडिया के पैसे न देने की वजह से सहारा निवेशक और कार्यकर्ता आत्महत्या कर रहे हैं। बाड़मेर जिले के बायतु पनावड़ा गांंव में हेमंत कुमार मेघवाल ने जो आत्महत्या की है उसके लिए सहारा प्रबंधन जिम्मेदार है। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

उन्होंने कहा कि सहारा प्रबंधन पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेघवाल ने लोगों से पैठा इकट्ठा कर सहारा में एक करोड़ रुपये जमा कराया था। उन पर निवेशकों का तगादा था। सहारा इंडिया उन्हें पैसा नहीं दे रहा था और वह लोगों से वादा करते करते थक गये थे। ऐसा ही उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी लिखा है। उन्होंने खुद इस आत्महत्या का जिम्मेदार सहारा प्रबंधन को बताया है।

दरअसल सहारा में काम करने वाले कार्यकर्ता आज की तारीख में बहुत दिक्कत में हैं। इन लोगों ने अपने ही परिचितों से पैसा लेकर सहारा में जमा किया था। अब सहारा इन लोगों का पैसा नहीं दे रहा और निवेशक इन कायर्कर्ताओं पर जोर दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को बहुत जलालत झेलनी पड़ रही है।

  • Related Posts

    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading
    नेताओं और अभिनेताओं के बलबूते सुब्रत राय ने ठगा जनता को ?
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    जब सुब्रत रॉय सहारा के बेटे की शादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?