Sahara Protest : झारखंड रांची के सुखदेव नगर थाने में सुब्रत राय और ओपी श्रीवास्तव समेत 20 के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

संयुक्त ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले सहारा इंडिया के पीड़ित जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हटिया रीजन के किशोर गंज फ्रेंचाइजी मैनेजर धनंजय कुमार भगत एवं सह संचालक रश्मीत कौर एवं सेक्टर मैनेजर सत्येंद्र शर्मा, सेक्टर एडवाइजरी दिनेश सिंह, पूर्व रीजनल मैनेजर दिनेश कुमार, रीजनल मैनेजर रंजन सिंह, रामकृष्ण प्रसाद, गणेश भगत, जे पी मनीष कुमार, जे पी राकेश कुमार, रति कांत पारी, प्रेम नारायण सिंह, पूर्व जोनल चीफ सतीश चंद्र सिंह,वर्तमान जोनल चीफ संजीव कुमार सिंह, terotari प्रमुख नीरज कुमार पाल, कृष्ण कुमार सिंह, अंजू लता,  शैलेन्द्र शुक्ला, अलख नारायण सिंह, जिया कादरी, जे  बी राय, सुशांत राय, स्वप्ना राय ओ पी  श्रीवास्तव, एवं सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ सुखदेव नगर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई। एफआईआर दर्ज कराने के लिए हुए आंदोलन में सहारा के लगभग 500 महिला एवं पुरुष जमाकर्ता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए तथा प्रदर्शन किए।

आंदोलनकारियों ने थाना प्रभारी के समक्ष F I R दर्ज कराते हुए मांग की कि सहारा द्वारा  गत 2 वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हम सहारा के तमाम जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का जिंदगी बहुत ही दयनीय हो गया है ! किसी की बेटी की शादी टूट जा रही, किसी का इलाज के अभाव में जीवन लीला समाप्त हो जा रही है, कितने कार्यकर्ता दबाव में आकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिए हैं! इसी के कारण हम लोगों ने यह मांग रखी कि सहारा से हमारा भुगतान कराने हेतु जल्द से जल्द कोई कार्रवाई की जाए ! आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार बट व्याल , जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष ताराचंद साहू, महासचिव मानस दा, सचिव दिनेश प्रसाद चौधरी, कोषाध्यक्ष के के साहू, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार, एवं संगठन सचिव राकेश कुमार सहित लगभग 500 महिला एवं पुरुष साथी शामिल हुए !

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी