Sahara Protest : भुगतान को लेकर बिहार शेखपुरा में निकाला पैदल मार्च 

सहारा से भुगतान को  लेकर बिहार के शेखपुरा जिले में ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तिरंगे लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह, बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार और शेखपुरा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में निकाले गया।
इस मार्च में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने भी शिरकत की। पैदल मार्च शेखपुरा आरघोति पोखर महादेव नगर से गिरिहिंडा दल्लू मोड़ होते हुए समाहरणालय पहुंचा। जहां पर सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। प्रदर्शनकारी सुब्रत राय चोर है। सुब्रत राय हमारे पैसे दो। पैसे तो हम लेकर रहेंगे नारे लगा रहे थे।

 

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि सहारा इंडिया सेबी से विवाद बताकर मामले को उलझाना चाहता है। हमें किसी भी हालत में भुगतान नहीं चाहिए। अब सुब्रत राय की किसी चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी हालत में निवेशकों और एजेंटों का पैसा देना होगा। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय और उसका परिवार निवेशकों और एजेंटों के पैसे पर मजे मार रहा है और निवेशक और एजेंट दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
दरअसल बिहार में सुब्रत राय का जन्मस्थान होने की वजह यहां पर सबसे अधिक निवेशक सहारा में हुआ है। यहां पर भी एजेंटों ने अपने परिचतों से सबसे अधिक पैसे लेकर सहारा में जमा किये हैं। यही वजह है कि बिहार की राजधानी में कई बार बड़ा आंदोलन हो चुका है।

गत दिनों तो पटना बोरिंग रोड पर स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय में निवेशक घुस गये और मैनेजर को बंधक बना लिया था। जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांधी के मैदान में भी सहारा इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन हो चुका है।

दरअसल ऑल इंडिया जनांदालन संघर्ष मोर्चा ने पूरे देश में सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी महीने की 7 को धनबाद में 10  तारीख को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा आंदोलन है।अगले महीने महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने की योजना है। राजस्थान से भरतपुर से जयपुर तक रथ यात्रा के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार में प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार, संतोष अग्रवाल और अनिल सिंह की अगुआई में 38 जिलों में रथ यात्रा एवं अंत में गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा का घेराव करने की तैयारी है। पंजाब के पटियाला में तिरंगा यात्रा एवं जन जागरूकता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। आसाम में अक्टूबर में विधानसभा का घेराव होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा का घेराव होगा। छह अक्टूबर को देश के हर  जिला मुख्यालय पर एक साथ क्रमिक आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन होगा। 11 अक्टूबर को देश के हर जिला मुख्यालय पर एक साथ क्रमिक आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन होगा।

उधर छत्तीसगढ़ रायगढ़ में सहारा निवेशकों के आंदोलन को अजित जोगी ने समर्थन देकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सुब्रत राय के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुब्रत ने तमाम आंदोलन के बावजूद निवेशकों और एजेंटों को एक फूटी कोड़ी भी नहीं दी है।

 

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

    Continue reading
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए