प्रशासन को सेट करने में लगे हैं सहारा के अधिकारी, रहें सचेत : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने कहा- परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों को बुकें देने की फ़िराक में घूम रहे थे कि निवेशकों के आने की जानकारी के बाद हो गए रफूचक्कर, एकजुट होकर लड़नी होगी यह लड़ाई 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने कहा है कि कलेक्टर परिसर में सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के अधिकारी प्रशासन को गुमराह करने के लिए उनको बुक का देकर वेलकम करने आये थे। हमारे साथियों को इसकी सूचना मिल गई थी। सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के वफादार और जनता के साथ धोखा करने वाले लोकल मैनेजमेंट के अधिकारी डीएस चुंडावत देवेंद्र टेलर और जानी मानी एफसी के मैनेजर जो अपने ही साथियों पर हमला करने वाला ठाकुर दास वैष्णव प्रशासन को गुमराह करने के लिए वेलकम करने के लिए यहां पर 1 घंटे तक चक्कर लगाते रहे। जैसे ही उनको इस बात का पता चला कि भुगतान से पीड़ित कुछ साथी यहां पर आए हुए हैं तो वह पतली गली से निकल लिए। विजय वर्मा ने कहा है कि हम प्रशासन से और आम जनता से एक ही अपील करते हैं कि यह जो भी इस तरह से अधिकारी गुमराह कर रहे हैं, वीडियो बनाकर डाल रहे हैं, जनता इनके वीडियो पर विश्वास न करे। अपने भुगतान के लिए अपने हक की लड़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में इनके ऑफिसों में जाएं, अपना भुगतान मांगें और प्रशासन को अवगत कराएं कि ये  कितना धोखेबाज हैं ?

उन्होंने कहा कि ये लोग आज भी जनता के साथ धोखा करने के लिए जमा पूंजी ले रहे हैं। पुराना भुगतान विगत 3 साल से नहीं दे रहे हैं और खून के आंसू रुला रहे हैं। गरीब जनता को इसलिए हमारे संघर्ष के साथ जुड़े अपनी आवाज उठाने के लिए और और ठगों को कानूनी सजा दिलाने के लिए आम जनता से यही अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा कानूनी कार्रवाई करें, इनके ऑफिस में जाएं, भुगतान के लिए और अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएं।

Related Posts

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

लोगों को डरा धमकाकर ज्यादा दिन नहीं चलाई…

Continue reading
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई