रेड लाइट एरिया की लड़कियां करती थीं अश्लील वीडियो कॉल, राजस्थान से मुम्बई तक फैला जाल..

द न्यूज 15 

भरतपुर । राजस्थान के भरतपुर जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने चार राज्यों के वांटेड ठग राहुल मेव निवासी नगला आराम सिंह थाना कैथवाड़ा को गिरफ्तार किया है। राहुल गैंग बनाकर देश के कई राज्यों में लोगों के साथ ठगी की वारदात कर रहा था। इसकी गैंग में रेड लाइट एरिया की महिलाएं भी शामिल है। इस गैंग से जुड़े लोग लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से फ्रेंडशिप करते थे और फिर सेक्स चैट कर अश्लील वीडियो क्लिप बना लेते थे। इसके बाद वे अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर लोगों से रुपये वसूलते थे।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से अनेक फर्जी फेसबुक अकाउंट, सेक्स चैट, ऑनलाइन रुपयों का लेन-देन हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में ठग ने सेक्सटॉर्शन के जरिये ठगी की अनेकों वारदातों को करना कबूल किया है। ये ठग अपनी गैंग में रेड लाइट एरिया की लड़कियों को भी रखते हैं, जिनके जरिये लोगों से सेक्स चैट कराते हैं फिर अश्लील वीडियो बनाते हैं। कैथवाड़ा थाना प्रभारी राम नरेश मीणा के मुताबिक सूचना मिली थी की एक व्यक्ति इलाके में किसी जगह पर बैठकर लोगों को सेक्सटॉर्शन के जाल फंसा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो ठग भाग निकला लेकिन पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया।
कई राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश : मीणा ने कहा, ‘जब गिरफ्तार ठग की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक फोन मिला, जिसमें सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट बने हुए मिले। ठग के मोबाइल में लोगों के अश्लील वीडियो, सेक्स चैट, लोगों को धमकियों के मैसेज, ऑनलाइन पैसों का लेनदेन भी मिला। इस ठग ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दमनदीप में सेक्स चैट के जरिए लोगों को ठगा है। इन राज्यों की पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।’ दरअसल मेवात इलाके के ठग सेक्स चैट के जरिये लोगों को ठग रहे हैं। इसके साथ ही यहां के ठग ओएलएक्स के जरिए वाहन बेचने का झांसा देकर अपहरण कर फिरौती भी वसूल करते हैं। हालांकि पुलिस लोगों को इन ठगों से बचने के लिए जागरूक करती रहती है, लेकिन फिर भी ये दूसरे राज्यों के लोगों को जाल में फंसाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

सरकार कर रही संधू और जोशी के करीबियों…

Continue reading
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

अभिजीत दीपके का ऐलान – यदि इस्तीफा न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे