Sahara Protest : भुगतान को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर गरजे सहारा निवेशक

आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की बैनर तले हुआ धरना-प्रदर्शन

सहारा की संपत्ति बेचकर निवेशकों का भुगतान कराने की मांग

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा ने सहारा निवेशकों के भुगतान के लिए दिल्ली जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सहारा के मामले में सरकारें ढुलमुल रवैया अपना रही हैं। निवेशकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सहारा की संपत्ति बेची जा रही है पर निवेशकों को कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है। आंदोलन में सहारा रिफंड पोर्टल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा गया। वक्ताओं ने सहारा रिफंड पोर्टल को सरकार का चुनावी जुमला करार दिया।


उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम से सेबी और सहारा खाते से 5000 करोड़ रुपये तो निकलवा लिये पर यह धनराशि निवेशकों को नहीं दी गई। आंदोलन में बात उठी कि सहकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा सुप्रीम कोर्ट में जाकर 80 हजार करोड़ रुपये मांगने की बात तो कर रहे हैं पर 5000 करोड़ रुपये  अभी तक सहारा निवेशकों को नहीं दिये गये हैं। मंच से यह भी बात कही गई कि सहारा निवेशकों का भुगतान ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा ही करवा सकता है। धरना प्रदर्शन में निवेशकों की पीड़ा देखने को मिली।


वक्ताओं से ओर से कहा गया कि भुगतान न होने से लगभग 5000 एजेंट आत्महत्या कर चुके हैं। निवेशक अपनी बेटियों की शादी नहीं करवा पा रहे हैं। बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय पर भड़ास निकालते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुब्रत राय सहारा की संपत्ति को दबाए बैठा रहे। जिन बेटों के लिए उन्होंने सहारा निवेशकों की बददुआ ली वे ही बेटे उनको कंधा देने भी नहीं पहुंचे। सुब्रत राय के मरते ही सहारा की संपत्ति बिकनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनकारियों से इस बात पर सवाल उठाये कि सहारा की जो संपत्ति बेची जा रही है वह पैसा कहां जा रहा है ? उन्होंने सरकार से मांग की कि सहारा की संपत्ति बेचकर निवेशकों को उनका भुगतान कराया जाए।  इस अवसर पर ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि जब तक निवेशकों का भुगतान नहीं हो जाता तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।
दिल्ली जंतर मंतर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों से निवेशक आंदोलन करने आये थे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, महासचिव नीरज शर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह, बिहार के अध्यक्ष मोहित कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सहारा निवेशक मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी