Sahara India Protest : अमन श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव और जयप्रकाश दुबे ने बनाया अखिल भारतीय जन कल्याण मंच

Sahara India Protest : तीनों नेताओं ने ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा से अलग हटकर बनाया है यह संगठन 

निवेशकों और एजेंटों के पक्ष में सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा में पश्चिमी बंगाल के अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय जन कल्याण मंच नाम से अपना अलग संगठन बना लिया है। वह खुद इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। हाल ही में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा से इस्तीफा देने वाले जयप्रकाश दुबे को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। जयप्रकाश दुबे ने एक वीडियो जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। जारी वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि निवेशकों और एजेंटों के भुगतान को लेकर बिहार में लड़ी जा रही लड़ाई बिहार के लोग ही लड़ेंगे। जयप्रकाश दुबे ने  बाकायदा हर जिले में संगठन की कार्यकारिणी बनाने का ऐलान किया है। इस संगठन के पीछे सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई के मास्टर माइंड माने जाने वाले बीके श्रीवास्तव, एडवोकेट अमन श्रीवास्तव का दिमाग बताया जा रहा है। जयप्रकाश दुबे ने जारी
वीडियो में अमन श्रीवास्तव के सहारा इंडिया के खिलाफ फ्री में केस लड़ने की बात भी कही है।
दरअसल जयप्रकाश दुबे ने ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा पर चंदे का हिसाब न देने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया था।  दरअसल भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ के खिलाफ कई संगठन लड़ाई लड़ रहे हैं। अभय देव शुक्ला के नेतृत्व में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा, दिनेश चंद्र दिवाकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा तो मदन लाल आजाद के नेतृत्व में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन अपने-अपने तरीके से सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ये सभी संगठन जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में 5,6,7  अगस्त को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी दिया गया था। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार लगातार संसद सत्याग्रह कर रहा है। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा भी जिले लेकर जंतर-मंतर तक आंदोलन कर रहा है। अब अमन श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव और जयप्रकाश दुबे ने मिलकर अपना अलग संगठन बना लिया है। सहारा इंडिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे संगठनों के सभी अध्यक्षों का कहना है कि भले ही कोई किसी भी संगठन के बैनर तले लड़ाई लड़ रहा हो पर सभी आंदोलनकारियों की लड़ाई और मंजिल एक ही है। सभी संगठन कोई बड़ा मंच बनाकर उस मंच के बैनर तले लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं।
  • Related Posts

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

    Continue reading
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप