कैमूर में सास-बहू गैंग का पर्दाफाश

 13 लाख के गहनों और विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार

कैमूर। कैमूर जिले में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भभुआ थाना पुलिस ने छापेमारी कर सास-बहू गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो झांसा देकर गहनों की चोरी किया करती थीं। पुलिस ने इनसे 13 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के गहने, नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद की है।

कैसे पकड़ा गया सास-बहू गैंग?

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि 17 मार्च को भभुआ वार्ड नंबर 13 निवासी राजगृह तिवारी की पत्नी बिंदु देवी ने भभुआ थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने शिकायत में बताया कि भभुआ एकता चौक से ई-रिक्शा से घर लौटने के दौरान उनके गहने चोरी हो गए थे।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और ई-रिक्शा चालक की सहायता से संदिग्ध महिलाओं की पहचान की।

छापेमारी में बरामदगी:

जांच के बाद पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरहक गांव निवासी स्व. सुरेंद्र सेठ की पत्नी जीरामुनि देवी और उमेश सेठ की पत्नी ज्योति देवी को हिरासत में लिया। ये दोनों आपस में सास-बहू हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी ली, तो वहां से

760 मिलीग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)

3.294 किलोग्राम चांदी (कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये)

41,866 रुपये नकद

कुछ विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

गहनों की दुकान पर देते थे वारदात को अंजाम:

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों या ज्वेलरी की दुकानों में जाकर वारदात को अंजाम देती थीं।

एसपी ने ज्वेलर्स से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति भारी मात्रा में सोना-चांदी बेचने आता है, तो पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें और उसकी पहचान का प्रमाण अपने पास रखें, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की