विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने विधान सभा में उठाए समस्तीपुर के महत्वपूर्ण मुद्दे

पटना/समस्तीपुर। समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बुधवार को बिहार विधानसभा में अपने तारांकित प्रश्न संख्या – 17/14/2803 के माध्यम से समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या 01 एवं 02 तथा पोखरैरा पंचायत के वार्ड संख्या 08 में बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पुनः बोल्डर पिचिंग कार्य कराने की मांग की।

विधायक शाहीन ने सदन में कहा कि इन क्षेत्रों में बूढ़ी गंडक नदी की धारा तटबंध के बिल्कुल करीब आ गई है, जिससे बरसात के मौसम में तटबंध टूटने का गंभीर खतरा बना रहता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने संबंधित मंत्री से तटबंध पर बोल्डर पिचिंग कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।

इसके जवाब में जल संसाधन मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि इस दिशा में अपेक्षित पहल की जाएगी और जल्द कार्रवाई होगी।

संपर्कविहीन बसावटों की सड़कों पर भी विधायक ने उठाई आवाज:

विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तारांकित प्रश्न संख्या – 17/14/2804 के माध्यम से समस्तीपुर प्रखंड में एकल संपर्कता विहीन बसावटों के लिए प्रस्तावित 12 सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता, समस्तीपुर ने इन सड़कों का प्राक्कलन तैयार कर मुख्य अभियंता, दरभंगा को तकनीकी अनुमोदन के लिए भेजा है, लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिली है।

इस पर मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि प्रस्तावित 12 सड़कों में से प्राथमिकता के आधार पर पहले 4 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जबकि शेष 8 सड़कों का निर्माण अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी