बिहार में छात्र की निर्मम हत्या

बेरहमी से की पिटाई, नाखून उखाड़ा, फिर गला रेतकर मार डाला

द न्यूज 15 
पटना। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना चंवर में शनिवार की सुबह बरामद शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक सफापुर पंचायत के तेलियाबांध के मो. नजबुल्लाह का पुत्र तबरेज आलम (20 वर्ष) था। शव की शिनाख्त होने के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मांझा पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश तेज कर दी। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि शनिवार की अहले सुबह मुजौना चंवर में एक युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि युवक को बेरहमी से पीटने के बाद नाखून उखाड़ा गया था और उसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस निर्मम हत्या से सनसनी फैल गयी थी।
\पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था व शव की शिनाख्त में जुट गयी थी। रविवार की अहले सुबह तक सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान तबरेज आलम के रूप में की, तो पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया। शव की पहचान होने के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा था। मातम के बीच परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
भोपाल में रह कर डिप्लोमा कोर्स कर रहा था तबरेज : तबरेज आलम मैट्रिक की पढ़ाई बाबूहाता हाई स्कूल से पूरी करने के बाद डिप्लोमा कोर्स करने भोपाल चला गया था। वहां वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। गत जनवरी माह में ही वह घर आया था और फिर भोपाल जाने वाला था तबतक ऐसी घटना हो गई। उसके पिता विदेश में रहते हैं। तबरेज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की तरह उसके चारों बड़े भाई विदेश में ही रहते हैं। दो भाई अभी छुट्टी में घर आए थे। उसके बड़े भाई सोनू आलम ने बताया कि तबरेज काफी हंसमुख और मिलनसार था। घर में सबका प्यारा था। उसकी हत्या ने सबको दहलाकर रख दिया है।
पांच मिनट में लौट आने की बात कह निकला था घर से :  तबरेज के बड़े भाई सोनू ने बताया कि शनिवार की रात करीब 12:30 बजे वह मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला था। निकलते वक्त अपनी मां से पांच मिनट में लौट आने की बात कह गया था। उसकी मां उसकी बातों को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। उसको क्या पता था कि बेटा नहीं उसका शव ही अब घर आएगा।
जांच में करीबी दोस्तों से भी पूछताछ करेगी पुलिस : तबरेज हत्याकांड में पुलिस उसके करीबी दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक कई एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से पहले दिन से ही मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अन्य कई बिंदुओं पर भी छानबीन जारी है। 12:30 बजे रात में वह किसके बुलावे पर घर से बाहर निकला था, इसका पता लगाने में भी पुलिस जुटी है। इसके लिए पुलिस तबरेज के मोबाइल का पता लगा रही है। पुलिस का मानना है कि उसके मोबाइल से हत्याकांड से पर्दा उठ सकेगा। वहीं पूरे मामले को लेकर मांझागढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर रविकांत दुबे ने बताया है कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई और तेज की जाएगी। अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जारी है। शीघ्र ही हत्यारोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
  • Related Posts

    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading
    लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया