पत्नी की सहेली को धोखे से घर लाया, फिर हत्या कर शव के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने सहेली के बुराड़ी स्थित घर से बरामद एक 24 वर्षीय युवती के शव के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में सहेली के पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को बुराड़ी में सहेली के घर में युवती की लाश मिली थी। शक सहेली के फरार पति पर था।
पुलिस की टीम ने आरोपी का सुराग लगने पर रविवार देर रात उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस के अनुसार, आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह यौन कुंठित है। शुक्रवार को वह पत्नी की सहेली को साड़ी खरीदवाने के बहाने अपने साथ घर ले आया और घर में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपी घर में ताला बंद कर मथुरा फरार हो गया था।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया