Russia Ukraine War: पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात, बोला थैंक्यू

नई दिल्ली  (एजेंसी)। पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात, इस काम के लिए बोला थैंक्यू
प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। फोन कॉल करीब 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार की ओर से दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन भी मांगा।

सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिशें तेज : रविवार को कीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को पोल्टावा के रास्ते पश्चिमी सीमाओं तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए उनकी टीम पोल्टावा सिटी में तैनात है और इसके लिए निश्चित समय व तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। दूतावास ने छात्रों से शॉर्ट नोटिस पर जाने के लिए तैयार रहने को भी कहा। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के अनुरोध के बाद रूस ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे विदेशियों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से संघर्ष विराम की घोषणा की है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी बात करेंगे पीएम मोदी : पीएम मोदी सोमवार को दोपहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करने वाले हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच यह तीसरी वार्ता होगी जबकि जेलेंस्की से उनकी दूसरी दफा बात होगी। इससे पहले, जेलेंस्की और मोदी ने 26 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी। भारत ने रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने और वार्ता व कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील की है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश