रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन

 मॉस्को (एजेंसी) । रूस ने हमले के पहले ही दिन यूक्रेन को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कुछ ही घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने कहा कि यूक्रेन पर अब पूर्ण हमला शुरू हो गया है। बीते कई सप्ताह से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। अंत में आज सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ही ऐलान कर दिया। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंधों के ऐलान भी उसे युद्ध के लिए रोकने में सफल रहे। काफी दिनों से रूस ने यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ से 2 लाख सैनिकों की तैनाती कर रखी थी।गुरुवार सुबह ही पुतिन ने टेलीविजन पर देश के नाम संबोधन में कहा, ‘मैंने मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर फैसला ले लिया है।’ उनके इस ऐलान के तुरंत बाद जो बाइडेन समेत दुनिया भर के नेताओं ने उनकी निंदा शुरू कर दी। इसके अलावा भारत, अमेरिका और रूस समेत कई देशों का शेयर मार्केट धड़ाम से गिरने लगा। पुतिन के ऐलान के तुरंत बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी धमाके हुए हैं। यूक्रेन ने भी रूस के हमले की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन के बॉर्डर गार्ड्स ने कहा कि रूस और बेलारूस की सीमा से हम पर हमला हो रहा है।
यूक्रेन ने भारत समेत दुनिया से की मदद की अपील : यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूस की ओर से उनके देश के मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने नागरिकों से यह अपील भी की है कि वे डरें नहीं और हमारी जीत होगी। इससे पहले बुधवार को यूक्रेन ने एक महीने के आपातकाल का ऐलान कर दिया था। इसके अलावा आम नागरिकों को हथियार लेकर उतरने की अनुमति दी थी। यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया, ‘पुतिन ने यूक्रेन पर पूरी तरह से हमले की शुरुआत कर दी है। शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।’
पुतिन बोले- नरसंहार रोकने के लिए किया है हमला : यूक्रेन ने कहा कि यह हमला है। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने दुनिया से भी अपील करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन को रोका जाए। यह बेहद अहम समय है और अब ऐक्शन लेना होगा। इस बीच यूक्रेन के भारत में राजदूत ने भी अपील की है कि इंडिया चाहे तो स्थितियां सुधर सकती हैं। गौरतलब है कि पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों को भी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक हथियार रख दें और अपने घरों को लौट जाएं। पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में जो नरसंहार हो रहा है, उसे रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Related Posts

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?